फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरे पुल में फिर हुआ गड्ढा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडारी सड़क के आरे गधेरे में पांच साल पहले बने गार्डर पुल पर फिर से गड्ढा हो गया है। गड्ढे को नहीं पाटने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से गड्ढा शीघ्र भरने को कहा है।
विज्ञापन


लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल खड़े किए थे लेकिन जांच के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। पुल बनने के पहले ही साल पुल के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा हो गया था। लोगों के कहने पर लोनिवि ने तब गड्ढे को पाट दिया था। पुल के लिंटर के बांई ओर अब फिर से बड़ा सा गड्ढा हो गया है। पुल में दिन रात बड़ी संख्या में दो पहिया से लेकर भारी वाहन दौड़ते हैं। बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही से गड्ढा भी चौड़ा होते जा रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि समय से गड्ढे को नहीं पाटा गया तो पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इसी पुल से होकर कपकोट, दुग नाकुरी तहसील की ओर वाहनों का आना-जाना होता है। इसी सड़क से होकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पिंडारी ग्लेशियर, मुनस्यारी और मिलम ग्लेशियर के सैर सपाटे को भी जाते हैं। कहा कि समय पर गड्ढा नहीं पाटा गया तो क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा जाएगी। इलाकेे में जरूरी वस्तुएं भी नहीं पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें