बागेश्वर। बसपा के प्रदेश प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि इस बार पार्टी उत्तराखंड के सभी जनपदों में निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। अध्यक्ष से लेकर वार्ड सदस्य तक सभी प्रत्याशी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
रविवार को बागेश्वर पहुंचे बसपा के प्रदेश प्रभारी संजय कुमार ने एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय जो वादे जनता से किए थे वे सभी वादे झूठे साबित हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी 2019 के लोक सभा चुनावों में एकजुट होकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेने को कहा। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भृगु राशन, प्रदेश सचिव बसंत कुमार, रमेश प्रकाश, ओम प्रकाश, श्रीराम, सुंदर कुमार, अंजू, कमल आगरी, आशा देवी, अनीता आदि मौजूद थे।