बागेश्वर। हस्तशिल्प विपणन एवं सेवा विस्तार केंद्र के माध्यम से एक दिनी हस्तशिल्प सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रिंगाल, ऊन और ताम्र उद्योग से जुड़े शिल्पियों ने हिस्सा लिया। शिविर में 230 हस्तशिल्पी कार्ड दिए गए और 98 हस्तशिल्पियों को टूल किट बांटे गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ एसएसएस पांगती ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में हस्तशिल्प की अपार संभावनाएं है। उन्होंने शिल्पियों से बाजार के अनुरूप उत्पादों का निर्माण करने का आह्वान किया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने हस्तशिल्पियों को तमाम योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 25 पात्र शिल्पियों ने ऋण के लिए आवेदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, हस्तशिल्प अल्मोड़ा के सहायक निदेशक नंदी भंडारी, शिवराज सिंह, आरएस रावत, बीएस मर्तोलिया, आरएस रावत आदि थे।