फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के मनाने पर कोरंगा ने पांच घंटे में तोड़ा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। हिचौड़ी बाजार के एक व्यवसायी सोमवार को सड़क किनारे नाली बनवाने की मांग को लेकर लोनिवि के खंडीय कार्यालय के आगे आमरण अनशन पर बैठ गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। अनशन पर बैठे चंद्र सिंह कोरंगा ने कहा कि जब तक पानी की निकास के लिए नाली का निर्माण हो नहीं जाता तब तक वह अनशन से नहीं उठेेंगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने मध्यस्थता कर पांच घंटे में अनशन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे कोरंगा ने कहा कि हिचौड़ी बाजार में पिंडारी सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं है। बारिश होने पर पानी उनकी दुुुकान में भर जाता है। इससे दुुकान और कंप्यूटर सेंटर में रखा सामान खराब हो जाता है। नाली के निर्माण के लिए लोनिवि और प्रशासन को कई बार पत्र भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोनिवि के ईई संजय पांडे को बुलाकर नाली का निर्माण शीघ्र कराने को कहा। ईई के आश्वासन पर सुबह 10 बजे से अनशन पर बैठे कोरंगा ने दोपहर तीन बजे अनशन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें