फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी ऐतिहासिक मेले को दाग लगा गए अराजक तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन की नजरों में भले ही उत्तरायणी मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हो, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से आने वाले कई व्यापारियों का अनुभव ठीक नहीं रहा। अराजक तत्वों की करतूतों से इस बार भी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला दागदार हो गया।
विज्ञापन


मेले में इस वर्ष हल्द्वानी, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर सहित विभिन्न स्थानों के छह सौ से अधिक व्यापारी पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। इसके बावजूद अराजक तत्वों ने खूब मनमानी की।

छोटे व्यापारियों को परेशान करने, सामान छीनने, नकदी लूटने की शिकायतें पुलिस को मिलती रहीं। गोमती बगढ़ के कई दुकानदारों से नशेड़ी युवकों ने अभद्रता की। एक व्यापारी ने बताया शाम को दुकान खुली रहने पर नशे में धुत लोगों ने जबरन सामान उठाने की कोशिश की। कई लोगों ने पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन


इस कारण उन्हें शाम पांच बजे ही दुकान बंद करनी पड़ी। अराजक तत्व नगरपालिका गेट के सामने बिरयानी बेचने वाले व्यापारी तक को रुपये देने के बजाय धमकी देकर चले गए। कुछ व्यापारियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवकों पर पांच हजार की नकदी छीनने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें