फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर निकलेगी जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कार्यक्रम तय किए गए। डीएम ने सभी जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सुपरवाइजरों/बीएलओ को अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के पंजीकरण के लिए निर्देशित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहने पाए और शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो। इसके लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सीईओ को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रैली का आयोजन, इंटरमीडिएट स्कूलों में इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब की स्थापना के निर्देश दिए। तहसीलदारों को अपनी तहसील में 100 वर्ष तक के मतदाताओं को चिह्नित कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतदाता दिवस पर नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रचार-प्रसार के लिए तहसील, ब्लॉक स्तर पर बैनर, पोस्टर, होल्डिंग स्थापित करने को कहा। खेल अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को मतदाता दिवस के अवसर पर क्रॉसकंट्री रेस कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी को मतदाता दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं, वृद्धाश्रम में वृद्धों को सम्मानित करने को कहा। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसीएमओ वीके सक्सेना, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, कपकोट रविंद्र बिष्ट, कांडा रिंकू बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी आर्या, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें