बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने विकास खंड गरुड़ के ग्राम पंचायत वज्यूला में निर्मित निर्मला स्वायत्त सहकारिता फेडरेशन एवं भ्रामरी ग्रामोद्योग समिति वज्यूला कार्यशाला भवन का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वज्यूला में ग्रामीण महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। महिलाओं को अपने उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ाकर आमदनी दोगुनी करने को कहा। आजीविका को बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन करने को कहा। वन हल्दी, अदरक, जड़ी-बूटी, तेज पत्ता की खेती करने का सुझाव दिया। नव निर्मित भवन के स्टोर में रखी सामग्री का भी निरीक्षण किया। डीएम ने स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, खाद्य विभाग की जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशनों की जानकारी प्राप्त की। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, बच्चों के टीकाकरण की भी जानकारी ली। बताया कि 28 जनवरी 2018 को पल्स पोलियो के अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप पोलियों बूथ पर पिलाया जाएगा।
वहां सीडीओ एसएएस पांगती, बीडीओ बीसी पंत, तहसीलदार बागेश्वर दया चंद्र टम्टा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता, संस्था के सचिव रेखा सुयाल, रंजीत मिश्रा, किरन जोषी, पुष्पा देवी, किरन फुलेरिया, हंसी परिहार, कविता जोषी, संगीता तुलेरा, सुनीता तुलेरा सहित ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक आदि थे।