फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में सीएसडी कैंटीन शीघ्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व सैनिकों ने कपकोट में कैंटीन की स्थापना शीघ्र करने और जिला मुख्यालय पर स्थापित गोल्डन फिश कैंटीन में ग्रोसरी की पर्याप्त उपलब्धता समेत अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक लीग से जुड़े पूर्व सैनिकों ने स्टेशन कमांडर रानीखेत को भेजे पत्र में कहा है कि गोल्डन फिश कैंटीन में पूर्व सैनिकों की संख्या 11 हजार से भी अधिक है। यहां कम से कम तीन और कैंटीनों की आवश्यकता है। इसमें भी कपकोट जैसे सुदूरवर्ती तहसील में तो कैंटीन की स्थापना होनी बहुत जरूरी है। गोल्डन फिश कैंटीन में तीन बिलिंग काउंटर हैं, जबकि वितरण काउंटर एक ही है। एक दिन में अधिक से अधिक 250 से 350 तक ग्रोसरी और शराब के बिल निपटाए जाते हैं।

कैंटीन में स्टाफ की कमी के चलते कई बार सौ किमी दूर से आने वाले पूर्व सैनिकों को समय से सामान नहीं मिल पाता है, जिससे उन्हें नगर के मंहगे होटलों की शरण लेने को मजबूर होना पड़ता है। पत्र सौंपने वालों में पूर्व सैनिक लीग के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार केएस चौहान, हीरा सिंह चौहान, प्रताप सिंह जसौद सिंह, सूबेदार प्रताप सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, खीम सिंह, एनडी पाठक, उमराव सिंह, गोविंद सिंह आदि पूर्व सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें