बागेश्वर। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बागेश्वर में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण थे। कार्यक्रम को कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल ने भी संबोधित किया। वहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण राम, योगेश असवाल, यूथ कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष ईश्वर चंद्र पांडेय, विशन लाल, लीला आर्या, कमला जोशी, पनी राम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।