फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर लगाई गई बेरिकेडिंग हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। व्यापार संघ ने नगर पालिका से बागनाथ मंदिर को जाने वाले प्रवेश द्वार पर लगाई गई बेरिकेडिंग को हटाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इस बेरिकेडिंग के कारण आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शवदाह के लिए घाट तक लकड़ियां पहुंचाने में भी दोगुना खर्चा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य गेट में बेरिकेडिंग लगने के कारण रिक्शा भी नहीं जा पा रहा है। इससे शवदाह के लिए लकड़ी ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने वाहनों को घर तक नहीं ला पा रहे हैं।

व्यापारियों को दुकानों तक सामान पहुंचाने के लिए अधिक किराया देना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी, हेमंत कुमार साह, नवीन चंद्र जोशी, बसंत लाल वर्मा, नीरज सिंह रावत, देवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह पालनी, संदीप साह, कृष्ण कुमार, नंदन सिंह रावल, प्रकाश जोशी, महिपाल सिंह, हर्ष सिंह परिहार आदि व्यापारी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें