फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा की चरमराई स्वच्छता व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के ठाकुरद्वारा वार्ड की सफाई व्यवस्था फिर से चरमराने लगी है। नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्र वार्ड के हर हिस्से में नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। नागरिकों ने पालिका से वार्ड में सफाई अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण मित्रों के नियमित रूप से वार्ड के हर हिस्से में नहीं पहुंचने से कूड़ा जहां-तहां बिखरा रहता है। कुछ लोग कूड़ा कूड़ेदानों में न डालकर उसे रास्ते और नाले के किनारे डाल रहे हैं। लोगों ने पालिका से वार्ड के हर हिस्से में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है।

इधर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि वार्ड की नियमित रूप से सफाई की जा रही है। जहां कहीं भी कूड़ा रहा होगा उसे वहां से तुरंत हटाने के लिए पर्यावरण मित्रों से कहा जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने में पर्यावरणमित्रों को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें