फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही हरी-भरी नजर आएगी नीलेश्वर पहाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर की नीलेश्वर पहाड़ी जल्दी ही हरी-भरी नजर आएगी। इस पहाड़ी पर अब तक विभिन्न प्रजातियों के दो सौ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। कर्प फाउंडेशन की ओर से हर पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कर्प फाउंडेशन की ओर से नीलेश्वर की पहाड़ी को हरा-भरा करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत आंवला, पीपल, अमरूद, भीमल, देवदार आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। अत्यधिक ढलान वाले स्थानों पर बांस के पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदन परिहार ने बताया कि नीलेश्वर की पहाड़ी का धार्मिक महत्व है। इस पहाड़ी पर पेड़-पौधों की संख्या नगण्य है। इसी को देखते हुए इस पहाड़ी को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाया है। इसमें स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। पूरे वर्षाकाल में यह अभियान जारी रहेगा। रविवार को एडवोकेट गोविंद भंडारी समेत दर्जनों लोगों ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें