फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासबुक में इंट्री की पर खातों में रकम नहीं पहुंची 

Sun, 30 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट के पोथिंग पोस्ट ऑफिस की शाखा में जमा की गई आरडी में हेराफेरी का मामला सामने आया है। जमाकर्ताओं की पासबुक में धनराशि की इंट्री तो की गई है लेकिन उनके खातों में रुपये जमा ही नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रकम जमा नहीं होने पर डाक विभाग ने खाते भी बंद कर दिए। लोगों द्वारा मामले की शिकायत करने पर एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। 

पोथिंग गांव निवासी नंदन सिंह ने बताया कि उन्होंने पोथिंग डाकघर शाखा में अपने तीन बच्चों पवन सिंह, रोहित सिंह और हेमा के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये की आरडी खोली है। वह तीनों खातों में अप्रैल 2017 तक नियमित धनराशि जमा करते रहे।

जब मई माह में आरडी जमा करने गए तो उनसे तीनों खाते बंद होने की बात कही गई। जब वह पूछताछ के लिए कपकोट डाकघर में गए तो वहां पर उन्हें तीनों खातों में नवंबर 2016 के बाद से कोई लेनदेन नहीं होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नंदन सिंह का कहना है कि उनके द्वारा जमा की गई आरडी की धनराशि और तिथि उनकी पासबुकों में दर्ज है। नंदन सिंह ने आरडी जमा करने के बाद भी उनके तीनों खातों में 7500 रुपये की धनराशि जमा नहीं होने और उनके खातों को बंद करने के मामले की जांच करने की मांग की है।

इधर, गांव की ही एक अन्य महिला लीला देवी ने भी उसके खाते में जमा की गई धनराशि में हेराफेरी का आरोप लगाया है। लीला देवी का कहना है कि उसने खाते में 32 हजार रुपये जमा किए थे, जबकि खाते में केवल 22 हजार रुपये ही हैं।

मामले में कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि खातों में गड़बड़ी की शिकायत पर पोस्टल विभाग को जांच के लिए लिखा गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें