फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर करें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कोऑर्डिनेटर को गांव का भ्रमण कर सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। महिलाओं का समय-समय पर टीकाकरण करने और पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का डाटा प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने एएनएम को घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सूची संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में हर माह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण को रोस्टर तैयार कर हर छह माह में टीकाकरण करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर रोस्टर तैयार करने को कहा। छूटे बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुपोषित एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों को चिन्हित कर उनके उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए। गंभीर बीमारी वाले बच्चों के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर उन्हें निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को कहा। एसीएमओ डॉ. जेसी मंडल को हर सप्ताह बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की निगरानी के निर्देश दिए। डीएम ने जून तक की चिकित्सा स्वास्थ्य के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए संस्थागत और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों द्वारा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमएस डॉ. बसंत, डॉ. एनएस टोलिया, डॉ. बीएस रावत, डॉ. बीके सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, डीईओ आकाश सारस्वत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें