बागेश्वर। विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के खाली पदों पर चुनाव करा लिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एसएसएस पांगती ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार जिले में उप प्रधानों के खाली पदों पर नियमानुसार निर्वाचन कराया गया। इसके तहत विकासखंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत मेहनरबूंगा में प्रताप राम, रमतोली में देवकी देवी, विकासखंड कपकोट के ग्राम पंचायत चौड़ा में शिव सिंह, बोरबलड़ा में रुक्मणी देवी को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया।