फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 309 गर्भवतियों और 376 किशोरियों का हुआ टीकाकरण

Fri, 11 Sep 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचम के तहत तीनों विकासखंडाें में चल रहा अभियान, अब तक 582 सत्र हो चुके आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का नियमित टीकाकरण अभियान जारी है। तीनों विकासखंडों में आयोजित टीकाकरण सत्रों में 309 गर्भवतियों और 376 किशोरियों को टीके लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को संक्रमण से सुरक्षा देने और किशोरावस्था में जरूरी टीकाकरण पूरा कराना है।
बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में 606 टीकाकरण सत्र प्रस्तावित थे जिनमें से 582 सत्र आयोजित किए गए। बागेश्वर में 259 में से 251, गरुड़ में 196 में से 188 और कपकोट में 151 में से 143 सत्र आयोजित हुए। बागेश्वर में सबसे अधिक 129 गर्भवतियों को टीका लगाया गया। गरुड़ में 96 और कपकोट में 84 महिलाओं का टीकाकरण हुआ। वहीं बागेश्वर के 180, गरुड़ के 84 और कपकोट के 112 किशोरियों का भी टीकाकरण किया गया। इस दौरान टीडी-10 की 238 और टीडी-16 की 138 खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिले में कई गांव दूरस्थ क्षेत्रों में हैं। ऐसे में महिलाओं और किशोरियों तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। निर्धारित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी टीके लगाए जा रहे हैं। -डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें