फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्तरायणी मेले में 30 स्कूलों के विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में नगरीय क्षेत्र स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इस दौरान उत्तरायणी कौतिक की झांकी के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में 40 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भागीदारी की। सभी विद्यालयों को झांकी में भागीदारी के लिए लॉटरी के माध्यम से क्रमांक वितरित किए गए। तय हुआ कि झांकी में प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 30 विद्यार्थी और पांच शिक्षक भागीदारी करेंगे। सांस्कृतिक मंच में दिन के समय विद्यालयों के रंगांरग कार्यक्रम कराए जाएंगे। 30 से अधिक विद्यालयों की टीमें सांस्कृतिक मंच से प्रस्तुति देंगी। प्रत्येक विद्यालय को दो सांस्कृतिक कार्यक्रम दिए जाएंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 12 विद्यार्थी और दो शिक्षक रहेंगे। झांकी में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के कर्मचारी पानी वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों के लिए शानदार पुरस्कार का प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकाें ने नगरीय क्षेत्र में शीतकाल के लिए होने वाली छुट्टियों को मेले के दौरान कराने की भी मांग रखी। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सभासद और पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें