बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। सड़क, आधारभूत ढांचा, विद्युत, पेयजल आपदा समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई। लंबित मामलों पर संबंधित अधिकारियाें को फटकार लगाते हुए कार्यों में पादर्शिता लाने के के निर्देश दिए गए।
सोमवार को डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इस दौरान विद्युत बिलों में मिल रही विसंगतियों की सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम पांडेय ने यूपीसीएल के ईई को फटकार लगाते हुए एक माह के भीतर सभी बिलों की जांच कर त्रुटियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और हैलो बागेश्वर पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगा। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ नरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद