फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्तरायणी मेले के लिए 250 बाहरी व्यापारियों ने किए आवेदन

Fri, 29 Dec 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू बगड़ की बजाय नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगी दुकानें, सरयू नदी में पुल निर्माण का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन

छह जनवरी के बाद ही होगी आवंटन की प्रक्रिया
बागेश्वर। मकर संक्रांति पर लगने वाले उतरायणी मेले के लिए सरयू नदी में अस्थायी पुल बनाने का काम जारी है। मेले के दौरान दुकान लगाने के लिए बाहरी व्यापारियों के आवेदन आने लगे हैं। अब तक नगरपालिका में 250 से अधिक बाहरी व्यापारी आवेदन करा चुके हैं।
विज्ञापन

सात दिन तक चलने वाले उत्तरायणी मेले में बाहरी जिलों और प्रदेशों से व्यापारी आकर दुकानें लगाते हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने इस साल नुमाइशखेत मैदान मार्ग से विकास भवन मार्ग की ओर, पिंडारी और ताकुला मार्ग के टैक्सी स्टैंड, जिला अस्पताल की सड़क आदि स्थानों पर दुकानें आवंटित करने का निर्णय लिया है। इधर, ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि बाहरी दुकानदारों के आवेदन आ रहे हैं। छह जनवरी के बाद ही दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें