फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जौलकांडे, बिलौना, शीशाखानी में वन विभाग ने की गश्त

Thu, 28 Dec 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देने के बाद वन विभाग हुआ सक्रिय
विज्ञापन


बागेश्वर। बागेश्वर के जौलकांडे, शीशाखानी और बिलौना के आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। तेंदुए की आमद को देखते हुए वन विभाग ने गश्त तेज कर दी है।पिछले कई दिनों से जौलकांडे, शीशाखानी और बिलौना क्षेत्र में आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे रहा है और मवेशियों को निवाला बना चुका है। इधर, आबादी क्षेत्र में तेंदुए की धमक के बाद वन विभाग ने शीशाखानी, जौलकांडे, बिलौना क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।
वन रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जौलकांडे, शीशाखानी, बिलौना क्षेत्र में गश्त की। उन्होंने बताया कि लोगों को घरों के आसपास झाड़ियां न उगने देने के लिए जागरूक किया गया है। तेंदुओं की आमद वाले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की जानकारी दी थी। महिलाओं पर झपटने की घटनाएं कुछ मीडिया माध्यमों में बताई गई हैं जबकि विभाग को किसी भी व्यक्ति ने इस तरह की जानकारी नहीं दी है।- श्याम सिंह करायत, रेंजर, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें