फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिल्ली गांव के 25 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 23 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन

होली गायन के दौरान कपिलेश्वर शिव धाम में रायता खाने से बीमार पड़े सिल्ली गांव के 25 होल्यार प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। डाक्टरों की टीम ने सिल्ली गांव जाकर गांव में पानी का सैंपल भी लिया। उन्होंने ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने की हिदायत दी।
शुक्रवार को सिल्ली गांव के होल्यार होली गाने कपिलेश्वर शिव धाम पहुंचे थे। वहां होल्यारों ने रायता खाया। होली गायन के बाद घर लौटने पर अखिल जोशी आजाद, महेश नेगी सहित गांव के 25 लोगों की हालत एकाएक खराब हो गई। ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ ले गए। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय गुप्ता और अन्य डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रभारी के निर्देश पर डाॅक्टरों की एक टीम शनिवार को सिल्ली गांव पहुंची। उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना और उनसे आराम करने को कहा। टीम ने गांव से पानी का सैंपल लेने के बाद उसे भी जांच के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से उबला पानी पीने को भी कहा है।
विज्ञापन


मौसम अचानक बदलने से अधिकतर लोगों को बुखार, पेट दर्द और जुकाम हो रहा है। होली गायन के दौरान नशापान नहीं करना चाहिए। बासी खाना खाने से उल्टी दस्त की शिकायत हो सकती है। खाना खाने से पूर्व हाथ, पैर, मुंह पर लगे रंग और अबीर को साबुन से साफ करके ही भोजन करना चाहिए। -डॉ. विजय गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी बैजनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें