फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 25 लाख रुपये दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को लेकर 25 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को जारी कर दी है। विधायक ने कार्यदायी संस्थाओं से नियत समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक भौर्याल ने पैदल मार्ग में कंकरीट के लिए ग्राम पंचायत कालों को एक लाख रुपये, पुलिया के लिए बाछम को एक लाख रुपये, पैदल रास्ते में कंकरीट के लिए सूपी को एक लाख रुपये, मैदान के लिए दोबाड़ को एक लाख रुपये, चीराबगड़ को एक लाख रुपये, सुरक्षा दीवार के लिए लीती को एक लाख रुपये, विश्राम गृह के लिए रमाड़ी को एक लाख रुपये, रास्ते में कंकरीट के लिए कालापैर कापड़ी को एक लाख रुपये, जनमिलन केंद्र के लिए फरसाली पल्ली को एक लाख रुपये, सीसी मार्ग केे लिए गुलेर को एक लाख रुपये, पाकशाला के लिए लीली को एक लाख रुपये दिए।
इसके अलावा जनमिलन केंद्र के लिए लखमारा को एक लाख रुपये, सीसी मार्ग को सीसी मार्ग के लिए कन्यालीकोट को एक लाख रुपये, जनमिलन केंद्र के लिए भनार और सिमगढ़ी को एक-एक लाख रुपये, टिनशेड के लिए रंगदेव के लिए 50 हजार रुपये, विनाड़ी के लिए 50 हजार रुपये, सीसी मार्ग के लिए सुरकाली गांव को एक लाख रुपये, जाखनी को एक लाख रुपये, जन मिलन केंद्र के लिए ठाड़ाईजर को एक लाख रुपये, कर्मी को एक लाख रुपये, मंच निर्माण के लिए गोगिना को एक लाख रुपये, क्रिकेट ग्राउंड और मंच के लिए लाथी को एक लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें