कपकोट विकासखंड के भनार स्थित बंजेण देवता मंदिर में परंपरागत मेला 23 नवंबर को शुरू होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह कोरंगा ने बताया पहले दिन भनार में और दूसरे दिन 24 नवंबर को शिखर धाम में मेला लगेगा।
25 को भनार के नौलिंग मंदिर में मेले का समापन होगा। उन्होंने बताया तीन दिन के इस एतिहासिक मेले में क्षेत्र के हजारों लोग शिरकत करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर समिति सक्रिय हो गई है।