फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर आठ और 22 को लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर आठ जनवरी को सुबह 11 बजे कृषि इंटर कालेज दोफाड़ और 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से राइंका सलानी में बहुउद्देशीय शिविर लगेगा।
विज्ञापन


शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, दिव्यांग, निराश्रित और तीलू रौतेली पेंशन के लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरे जाएंगे। चिकित्सा विभाग की ओर से लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं बांटी जाएंगीं।

राजस्व विभाग की ओर से आय, जाति और स्थायी निवास प्रामाण पत्र तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से अपने-अपने विभागों से संबंधी विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने को कहा है। डीएम ने अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें