फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरायणी मेले तक लावारिस मवेशियों को बाहर भेजेगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। लावारिस मवेशियों से शहर को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। पालिका ने उत्तरायणी मेले नगर के लावारिस मवेशियों गो सदन बाजपुर भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बागेश्वर नगर में लावारिस मवेशियों से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए नगर पालिका ने इनको शहर से बाहर भेजने की पहल की है। बीते चार दिनों से लगातार लावारिश मवेशियों को गो सदन बाजपुर भेजा जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि नगर सहित कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, बिलौना, नदीगांव सहित बाजार में भी लावारिस जानवरों के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका गंभीर है। अब तक डेढ़ दर्जन से भी अधिक जानवरों को गो सदन बाजपुर भेजा जा चुका है। उत्तरायणी मेले से पहले तक लावारिस मवेशियों को गो सदन भेजने का लक्ष्य है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल का कहना है बंदरों के खिलाफ भी अभियान चलाने पर पालिका विचार कर रही है। इस संबंध में वन विभाग से संपर्क किया गया है। बंदरों के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी से पालिका वाकिफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें