पलायण में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करते भौर्याल।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार विधायक बलवंत भौर्याल ने पीएमजीएसवाई के तहत नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली साढ़े पांच किमी लंबी सुंदिल-जुनायल सड़क के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोफाड़-पपों के पास पलायण में भूमि पूजन करते हुए विधायक भौर्याल ने कहा कि सड़क का निर्माण होने से गांवों का तेजी से विकास होगा। उत्पाद बाजार तक पहुंचेंगे, रोजगार के अवसर बढे़ंगे और ग्रामीणों को पैदल चलने की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने सड़क मंजूर कराने में दिए गए सहयोग के लिए केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, लक्ष्मण सिंह कपकोटी, ठेकेदार भूपाल सिंह परिहार, पीएस मेहता, हीरा सिंह पपोला, हरीश मेहता, महेश चंद्र, मथुरा दत्त, हयात सिंह, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, प्रकाश मेहता, कमल पपोला और जेई ललित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कपकोट विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के लिए 29 करोड़ मंजूर
कपकोट (बागेश्वर)। केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई के तहत कपकोट विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों के निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि केंद्र ने पीएमजीएसवाई के तहत रिखाड़ी-बदियाकोट सड़क के निर्माण के लिए 15 करोड़, कपकोट-तेजम-धूरा सड़क के लिए दो करोड़, सुंदिल-जुनायल सड़क के लिए साढ़े पांच करोड़, कपकोट-तेजम के लिए तीन करोड़, नैकाना-भनार-बसोरा सड़क के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।