फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लाक के राइंका भंतोला में प्रवक्ताओं के सात और एलटी शिक्षकों के तीन पद रिक्त होने से पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। पीटीए अध्यक्ष ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष जोगा सिंह मेहता ने कहा है कि राइंका भंतोला में सवा सौ बच्चे पंजीकृत हैं इनमें से 32 बच्चे इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय में हिंदी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, रसायन, जीव और भौतिक विषय के प्रवक्ता और तीन एलटी शिक्षक न होने से पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय में छात्र संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने कहा विद्यालय की समस्याएं संज्ञान में हैं। शासन से शिक्षक मिलने पर तैनाती कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें