फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की यातायात व्यवस्था हुई लाइलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में पल-पल लग रहा जाम अब लाइलाज सा हो गया है। इन दिनों बारात का सीजन चरम पर होनेेेे से यह समस्या अब दोगुनी हो गई है। मंगलवार को माल रोड पर एक घंटे तक लगे जाम में एक एंबुलेंस समेत कई सरकारी गाड़ियां फंस गई। सड़कों पर लंबे समय तक लग रहे जाम में जहां दूरस्थ क्षेत्रों को जाने वाले वाहन देर तक यहीं फंसे रहते हैं। जाम से राहगीरों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस से जाम से निजात दिलाने के लिए तुरंत कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर की विभिन्न सड़कों में माल रोड़, ताकुला रोड, सरयू पुल तिराहा, एसबीआई तिराहा, पिंडारी रोड, कांडा और गरुड़ रोड में हर दस मिनट में जाम लग जा रहा है। मंगलवार सुबह दस से 11 बजे तक लगे जाम ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है। एक ही बारात में छोटी बड़ी कई गाड़ियां लगने से समस्या दोगुनी हो गई है।

जाम में सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों के लंबे समय तक फंसे रहने से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में कई बार 108 नंबर, वीआईपी और पर्यटक वाहन भी फंस जाते हैं। पुलिस ने यातायात कंट्रोल के लिए यातायात पुलिस तैनात तो की है लेकिन बढ़ती वाहन संख्या के आगे पुलिस के इंतजाम धरे के धरे रह गए हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, वरिष्ठ व्यापारी नवीन लाल साह, पप्पू लाल साह, जगदीश कुमार आदि ने पुलिस से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें