बागेश्वर। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आने से मौसम बदल गया। देर सायं तक आसमान में बादल छाए रहे।
कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने की सूचना है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नागरिकों ने शहर में अलाव जलाने की मांग की है।