फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी के विकास को कार्ययोजना बनाएं:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। डीएम ने पर्यटन स्थल कौसानी के विकास के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्य योजनाएं तैयार करने को कहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को पर्यटन स्थल पर बुनियादी सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को कौसानी का दौरा कर अनाशक्ति आश्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएफओ से कौसानी क्षेत्र के कार्यालय परिसर में अनासक्ति के संबंध में बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने अनाशक्ति आश्रम के परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण भी किया। कार्यदायी संस्था को समयबद्धता, गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा।

इस दौरान एसएस पांगती, डीएफओ आरके सिंह, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह तोमर, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, खंड विकास अधिकारी गरुड़ बीसी पंत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुनील आर्या, संस्कृति विभाग अल्मोड़ा से डॉ. ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत एई सत्य प्रकाश कोठियाल, एबीडीओ गरुड़ रमेश कुमार आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश चंद्र लोहनी, अनासक्ति आश्रम व्यवस्थापक सीएस लोहनी आदि थे।
विज्ञापन


विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया
कौसानी (बागेश्वर)। डीएम ने कौसानी दौर के बीच हिमगिरी एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना और ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न आदि सामग्री की जांच की और सामग्री बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र के बाहर झाड़ियों की सफाई और रास्तों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें