फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा की मार से ऊर्जा निगम को 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा की मार से ऊर्जा निगम को अब तक 25 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। निगम ने क्षतिग्रस्त लाइनों का जैसे-तैसे चालू तो कर दिया लेकिन इन्हें पूरी तरह से ठीक करने में अभी कुछ और समय लगेगा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि अब तक की मौसम की मार से बिजली की 33 हजार केवीए, 11 हजार केवीए की लाइनों, डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों और ट्रांस्फॉर्मरों को 25 लाख रुपये से भी अधिक क्षति हो चुकी है। बागेश्वर, काफलीगैर, गरुड़ तहसील के गांवों और कपकोट ब्लॉक के रेवती घाटी, सरयू घाटी, गुलेर, खर्कूकानातोली आदि गांवों की लाइनों को काफी क्षति हुुई थी। उन्हें अब ठीक करा लिया गया है।

जिले के जिन-जिन हिस्सों में ट्रांस्फॉर्मरों में खराबी आई थी। उन्हें बदल दिया गया है। लाइनों को बेहतर बनाने और उनकी सुरक्षा में कुछ वक्त लगेगा। सभी उप खंड अधिकारियों और अभियंताओं को लाइनों में गड़बड़ी होने की शिकायत पर जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें