फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोली में 21 दिवसीय सिलाई उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के अमोली गांव में महिलाओं के लिए एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित और जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रायोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 35 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ बीएसएफ के पूर्व महानिरीक्षक रमेश चंद्र, आरसेटी के निदेशक भगवत सिंह मर्तोलिया ने किया। वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग से सिलाई सीखने को कहा।
विज्ञापन


पंचायत घर में बीएससएफ के पूर्व महानिरीक्षक चंद्र ने कहा कि इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी। उनके कारोबार में निखार आएगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आरसेटी के निदेशक मर्तोलिया ने संस्थान द्वार संचालित विभिन्न किस्म के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। वहां आरसेटी फैकल्टी प्रकाश पांडे, बलवंत बिष्ट, आजीविका परियोजना के ललित कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें