फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में बही महिला, बचाया,

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उफनाई सरयू में एक महिला बह गई। महिला को बचाने के लिए एक साहसी व्यवसायी ने उफनाती नदी में छलांग लगा दी। महंत बगीचा के पास महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर राधाकृष्ण मंदिर के पास कांडाधार निवासी नीमा (35) पत्नी हरीश राम का पैर फिसला और वह उफनाई सरयू में गिर गई। महिला को नदी में बहता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग महिला की मदद के लिए नदी तट के समानांतर पीछे-पीछे दौड़ पड़े। इस बीच महिला नदी में बहते हुए दौ सौ मीटर आगे महंग बगीचा तक पहुंच गई। यहां व्यवसायी सुरेश खेतवाल ने साहस का परिचय देते हुए उफनती नदी में छलांग लगा दी और बमुुुश्किल महिला को बाहर निकाल लाए। इस बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें