फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका प्रकरण पर गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सीएम के जनता दरबार में शिक्षिका के प्रकरण पर जिले की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेसियों ने सीएम के बर्ताव पर सवाल उठाए। उन्होंने पुतला फूंककर नाराजगी का इजहार किया। इस मामले में शिक्षिका के साथ इंसाफ न होने पर जनता को लामबंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को इस प्रकरण के खिलाफ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिले भर के कांग्रेसी एकजुट होकर मुख्यालय पहुंचे। यहां एसबीआई तिराहे पर जोरदार नारेबारी के साथ सीएम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कांग्रेस ने सीएम की शिक्षिका पत्नी का हवाला देते हुए सरकार पर स्थानांतरण में भेदभाव का आरोप लगाया।

इस दौरान जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, रेखा खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, दलीप खेतवाल, सुरेश खेतवाल, भगत रावल, रमेश भंडारी, विनोद पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें