बागेश्वर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उपनिरीक्षकों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलित पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती वह काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल के कारण प्रमाण पत्र सहित राजस्व विभाग से संबंधित तमाम कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक के पदों पर प्रशिक्षण शुरू करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी और प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों का परीक्षा परिणाम अविलंब घोषित करने की मांग पूरी करने को कहा है। धरना करने वालों में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह मेहता, जगदीश परिहार, प्रवीण सिंह टाकुली, सुरेंद्र कुमार, तारा, मोहन भाकुनी, युवराज गोस्वामी, देवेंद्र लोहनी, पप्पू लाल, पूरन गिरी, त्रिभुवन सिंह आदि शामिल थे।