बागेश्वर। कपकोट के तोली गांव में दो माह से विद्युत सेवा बहाल नहीं हुई है। इससे तीन सौ से अधिक परिवार प्रभावित हैं। क्षेत्र बिजली न आने से बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तोली गांव में उरेड़ा के माध्यम से बिजली सप्लाई होती थी। दो माह पूर्व 50-50 किलोवॉट की दो परियोजनाओं में खराबी आ गई। परियोजना का सुधार नहीं होने से तोली और आसपास के गांव अंधेरे में हैं। ग्रामीणों की मांग पर यूपीसीएल द्वारा ग्रिड से जोड़ने का कार्य शुरू हुआ है, लेकिन दो दर्जन परिवार ही इससे जुड़ पाए हैं। तोली, चौराखर्क सहित किमगैर, मल्ला गोदियाधार, रूपाड़ी, बजाणी, सुनमटि आदि गांवों में अब भी अंधेरा छाया है।