बागेश्वर। नगर पालिका परिषद बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षण पूरा हो गया है। संगणकों द्वारा घर-घर जाकर चार फरवरी तक गणना और सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा।
डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया किपांच से नौ फरवरी तक प्रारूप नामावली की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 10 से 23 फरवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावली का मुद्रण कार्य होगा। 24 से पांच मार्च तक निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन, निरीक्षण एवं दावे आपत्ति दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण छह मार्च से 12 मार्च तक किया जाएगा। पूरक सूचियों की तैयारी और मुद्रण संबंधी कार्य 13 मार्च से 17 मार्च तक संपन्न कराए जाएंगे। 19 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन की अवधि निर्धारित की गई है।