बागेश्वर। सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने खंड, उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों से परिषदीय परीक्षा की तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा, वार्षिक गृह परीक्षा के बारे में बताया। अपने कार्यालय सभागार में सीईओ रावत ने प्रधानाचार्यों को एनएएस-एक्स द्वितीय चरण के चयनित विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए। एनआइओएस के माध्यम से डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए चयनित अध्ययन केंद्रों की समीक्षा की। जिला योजना, रमसा के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सीईओ ने प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन, अनुशासन के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। विभाग के तकनीशियन ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूसिंक गुप्ता, समाज कल्याण के कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश पंत ने प्रोजेक्टर के जरिए जानकारी दी। वहां डीईओ बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी, बीईओ, प्रधानाचार्य मौजूद थे।