फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी नहीं मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान बिना निकासी के ही खाते से पांच हजार रुपये कट जाने और वह रकम वापस नहीं आने से उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ता ने ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से उसके रुपये दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कपकोट निवासी चंद्र मोहन आर्या ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को दिए पत्र में कहा है कि उन्होंने दो सितंबर को तहसील रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। एटीएम से बिना रुपये की निकासी हुए ही उसके खाते से पांच हजार रुपये कट गए थे। शिकायत करने के बावजूद उसके खाते में अभी तक धनराशि वापस नहीं आई है। चंद्रमोहन का कहना है कि उसे कभी भराड़ी तो कभी बागेश्वर बुलाया जाता है। उपभोक्ता ने बैंक प्रबंधक से शीघ्र पांच हजार रुपये की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें