कपकोट (बागेश्वर)। राउमावि पनौरा गूंठ में आयोजित कार्यक्रम में जीवानंद भगवती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट साकेत मल्ली बमोरी हल्द्वानी ने निर्धन विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर और जूते भेंट किए। ट्रस्ट के प्रबंधक भुवन चंद्र पांडे ने कहा कि भविष्य में भी बच्चों को इस तरह का सहयोग दिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से राकउप्रावि पनौरा गूंठ में बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने को कहा। उन्हें स्वच्छता किट बांटी गई। प्रधानाचार्य दरबान कपकोटी और प्रधान अध्यापक अंजुम जहां ने ट्रस्ट का आभार जताया। ब्यूरो