फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों ने पेश किया लेखा-जोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साधन सहकारी समिति बागेश्वर और आरे का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। समिति की ओर से संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


बागेश्वर साधन सहकारी समिति के अधिवेशन का संचालन करते हुए सचिव घनानंद पांडे ने बताया कि समिति का कुल लाभ 40.26 लाख रुपये रहा। अधिवेशन में उपस्थित जिला सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया ने सहकारिता के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ईश्वरी दत्त जोशी, चंदन सिंह नगरकोटी, शारदा परिहार, खीमचंद्र आर्या, हेमचंद्र भट्ट, अंबादत्त पांडे, खजान चंद्र पांडे, हरीश चंद्र, गोधन सिंह मेर, विनोद लाल, धर्मानंद जोशी आदि थे।


उधर, आरे साधन सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन समिति के कार्यालय में हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह हरड़िया की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में सहायक निबंधक मनोहर सिंह, समिति के सचिव हीरा बल्लभ भट्ट, जयंत सिंह भाकुनी, महेश सिंह, मथुरा प्रसाद आदि ने सदस्यों को समिति द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें