कपकोट (बागेश्वर)। भद्रतुंगा में संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ जारी है। रामायण पाठ सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के लिए बदरीनाथ से से केशव दास विशेष रूप से पहुंचे हैं।
इसके अलावा ऋषिकेश से आए रामेश्वर दास एवं महंत देवानंद दास भी पाठ कर रहे हैं। मंदिर में सुबह-शाम भजन-कीर्तन भी हो रहे हैं। चौथे दिन रविवार को बैछम, सूपी, झूनी, तरसाल, पतियासार, खलझूनी, मिकिला खलपट्टा, सलिंग, सुमगढ़, कफलानी, दुलम, मुनार के ग्रामवासियों ने कथा सुनीं।
रविवार को आयोजन में ग्राम प्रधान सूपी यशपाल टाकुली, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश शाही, शिक्षक दयाल सिंह कुमल्टा, भगवत कोरंगा, नरेंद्र टाकुली, रमेश गड़िया, हरीश बिष्ट, मोहन टाकुली, चतुरा देवी, राधा देवी, नारायणी दानू, पूरन सिंह, प्रेम सिंह, सुंदर टाकुली, भीम सिंह, जगदीश प्रसाद, हयात सिंह आदि थे।