फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासहीन व्यक्ति का सत्यापन कार्य 25 तक पूरा करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत एक दिनी अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को हुआ। अध्यक्षता करते हुए डीएम रंजना ने कहा कि इस योजना का लाभ हर आवासहीन व्यक्ति को मिले। इसका सर्वे और सत्यापन कार्य 25 जुलाई तक कराया जाना है।
विज्ञापन


कलेेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सुपरवाइजरों और सर्वेक्षकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी मानकों को पूर्ण करके निर्धारित समयावधि में सर्वे पूरा करें। कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे इसके लिए मानकों के तहत सही-सही सर्वे कराना सुनिश्चित करें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पर भी फोकस करते हुए शौचालयों के निर्माण की प्रगति की रिर्पोट प्रस्तुत करने को कहा। कार्यशाला में देहरादून से आए सर्वे विशेषज्ञ जगवीर सिंह, प्रदीप चैहान, गुरुवाज सिंह ने सुपरवाइजरों और सर्वेक्षकों को सर्वे के बारे में जानकारी दी। सुपरवाइजरों और सर्वेक्षकों को सही मानक के अनुसार सर्वे करने को कहा।

वहां नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता रावल, नगर पंचायत कपकोट की अध्यक्ष चंपा देवी, ईओ नगर पालिका ईश्वर सिंह रावत, वार्ड सदस्य प्रकाश जोशी, जिला बचत अधिकारी दीप राज आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, तहसीलदार कपकोट पूरन सिंह बिष्ट, एनयूएलएम की उर्मिला बिष्ट, राजकुमार भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें