फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की आठ सड़कें बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की आठ सड़केें अब भी बंद हैं। सड़कों के नहीं खुलने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। दूरस्थ क्षेत्रों को जानेे वालों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई को कड़े निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में गत एक सप्ताह से हर रोज हो रही बारिश से पोथिंग-भटोड़ा, भंडारी-पिंडारी, फल्यांटी-नामतीचेटाबगड़, चुफला-तिलसारी, कपकोट-दूणी-सुुकुंडा, भयूं-गडेरा, बागेश्वर-गिरेछीना और कठपुड़ियाछीना-बोहाला सड़क के विभिन्न हिस्सों में मलबा भरा है। इससे सड़कों पर यातायात बंद है। उधर पिंडारी सड़क के हरसीला के समीप पहाड़ी दरकने से मलबा आ रहा है। इससे वहां दिन में कई बार यातायात प्रभावित हो जा रहा है। लोनिवि कपकोट के ईई केके तिलारा ने बताया मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इधर लोनिवि बागेश्वर के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें