फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को हटाने के खत पर सियासत गरमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से सीडीओ को हटाने के लिए सीएम को लिखे कथित खत के मामले में भाजपा और कांग्रेस में ठन गई है। भाजपा ने इस तरह का कोई खत लिखने से इनकार किया है और कांग्रेस सोशल मीडिया में इस खत के वायरल होने की दुहाई देते हुए भाजपा पर साजिश का आरोप जड़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने आरोप लगाया कि मुख्य विकास अधिकारी एसएस पांगती को हटाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। यह पत्र सोशल मीडिया में भी सामने आया है। पाठक के मुताबिक सीएम को लिखे पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीडीओ को एक राजनीतिक दल से प्रेरित बताया है। पत्र में कहा गया है कि कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में सीडीओ जानबूझकर देरी कर रहे हैं।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने इस तरह का पत्र लिखने से साफ इनकार किया है। गढ़िया ने सोशल मीडिया पर आए पत्र की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा कि भाजपा को बदनाम करने की यह कांग्रेस की साजिश है। इस मामले में जिलाधिकारी और सीडीओ से कोशिश करने के बाद भी बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें