कांडा (बागेश्वर)। डाकघर कांडा में कनेक्टिविटी नहीं होने से अधिकतर काम प्रभावित हो गए हैं। डाकघर में बचत पत्रों के साथ ही पारिवारिक पेंशन समेत अन्य काम नहीं होने से दूर दराज के क्षेत्रों से आने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खामियां दूर न होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
पारिवारिक पेंशन और मनरेगा का भुगतान नहीं होने से लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने डाक विभाग के अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांग करने वालों में राम सिंह, प्रेम सिंह, कमला देवी, प्रेमा, जसौदा, हीरा देवी, रतन राम, खीम राम आदि शामिल हैं। इधर डाकपाल नंदन प्रसाद ने बताया कि बगैर कनेक्टिविटी के काम संभव नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की संभावना है।