फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के हल्के झटकों से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रविवार की दोपहर 12:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल-भारत सीमा पर बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई सतह से 10 किमी नीचे रही। भूकंप के बाद डीएम रंजना राजगुरु ने आपदा प्रबंधन टीमों को एलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें