फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोली में मिलने से इंकार किया थुणाई के ग्रामीणों ने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बिनवाल तिवारी गांव को नगर पालिका में शामिल किए जाने के बाद अलग-थलग पड़ चुके थुणाई तोक को खोली गांव में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि विरोध के बाद भी खोली में मिलाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के विस्तार के बाद 78 की जनसंख्या वाला थुणाई तोक अलग थलग पड़ गया है। इस बीच ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रशासन ने गांव को ग्राम पंचायत खोली में मिला दिया। ग्रामीणों ने कहा कि खोली गांव थुणाई से काफी दूर है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार दोपहर डीपीआरओ से मिलकर थुणाई गांव को अमसरकोट में मिलाने की मांग की। दलील दी कि ग्राम पंचायत अमसरकोट की पंचायत भूमि थुणाई से लगी हुई है। ऐसे में इसे अमसरकोट में मिलाना भौगोलिक दृष्टि से सही होगा। इस दौरान महेश पांडे, विनोद लोहनी, लक्ष्मी लोहनी, चंपा नेगी, गीता पांडे, ज्योति पांडे, खष्टी पांडे, दिनेश पांडे, चंपा नेगी, रमेश लोहनी, राज पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें