फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखपत ने संभाला मोर्चा, मिले आदमखोर के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत सिंह ने बागेश्वर में मोर्चा संभाल लिया है। लखपत सिंह ने बृहस्पतिवार को दिन भर नगर और आसपास के गांवों में रेकी की। इस दौरान चंडिका मंदिर के पास आदमखोर के पंजों निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि आदमखोर ने इसी क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया है।


नदीगांव में मासूम बालिका को निवाला बनाने के बाद से क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए का आतंक है। बुधवार की शाम नुमाइश मैदान के समीप ही एक बच्चे पर तेंदुए के हमले के बाद तेंदुए की दहशत और बढ़ गई है। वन विभाग ने आदमखोर से निपटने के लिए शिकारी लखपत सिंह को तैनात किया है। बृहस्पतिवार को लखपत सिंह ने मोर्चा संभालते हुए नगर और आसपास के गांवों में तेंदुए के ठिकानों की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नदीगांव, जौलकांडे, चंडिका मंदिर, चौरासी, नुमाइश मैदान के आस पास तेंदुए के छिपे होने की संभावना को तलाश किया। इस बीच आदमखोर के निशान मिले। शिकारी लखपत ने बताया कि तेंदुए के नुमाईशखेत और चंडिका मंदिर के आसपास तेंदुए का लगातार मूवमेंट है। इधर, क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने या फिर मारने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें