फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ने छोड़ा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गोविंद चंदोला ने संगठन छोड़ दिया है। उन्होंने छात्रों के पार्टीगत राजनीतिकरण को देखते हुए संगठन छोड़ने का फैसला किया है। गोविंद अब निर्दलीय छात्रों की कमान संभालेंगे। उन्होंने किसी और संगठन से दूरी बनाने का भी एलान किया है। छात्र संघ चुनाव से पहले संगठन छोड़ने से एनएसयूआई को झटका लगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुविवि प्रदेश महासचिव और बीडी पांडे डिग्री कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला ने एनएसयूआई की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। साथ ही पदाधिकारी का पद भी छोड़ दिया। चंदोला ने कहा कि वह छात्र समस्याओं को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं और उठाते रहेंगे। छात्र राजनीति में अगली पारी बतौर निर्दलीय छात्रनेता निभाएंगे।
संगठन की प्राथमिक सदस्यता छोड़ते वक्त उन्होंने संगठन द्वारा छात्र आंदोलन में ढ़िलाई बरतने की तोहमत भी मढ़ी।

कहा कि कॉलेज छात्र अब परिसर में भाजपा-कांग्रेस की राजनीति से आजिज आ चुके हैं। अधिकांश छात्र संगठनों से दूरी बनाना चाहते हैं। संगठन की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की एक बड़ी वहज यह भी थी। इस संबंध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार का कहना है कि अभी इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है। इस्तीफा मिलने और पदाधिकारी से वार्ता के बाद ही कुछ कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें